सिरसा में फायरिंग केस का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का सख्त अभियान जारी II
सिरसा में फायरिंग केस का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का सख्त अभियान जारी II


ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अवैध हथियार से हत्या का प्रयास करने के मामले में एक अन्य वांछित आरोपी को दबोचा:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन अभियान के बड़ागुढा थाना पुलिस ने अवैध हथियार से हत्या का प्रयास करने के मामलें में एक अन्य वांछित आरोपी को काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गांव सुखचैन निवासी तरसेम सिहं पुत्र दर्शन सिहं ने 14 नंबवर 2025 को पुलिस में दी शिकायत में बताया कि दोपहर के समय वह खेत से हरा चारा लेने के लिए जा रहा था तो रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर 5/6 अज्ञात युवक आए और मोटरसाइकिलों को हमारी ढाणी के पास रोककर मेरी तरफ आने लगे तो उनमें से एक युवक ने मेरी तरफ तीन फायर किए,जान बचाने के लिए मैं भाग कर ढाणी में घुस गया । घर में शोर-शराबा सुनकर अज्ञात युवक अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौका से फरार हो गए । उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध हथियार से हत्या करने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी । जांच के दौरान बड़ागुढा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ सीपा पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सुखचैन जिला सिरसा को काबू कर लिया है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि मामलें की जांच जारी है जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों को संरक्षण देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया की ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सिरसा पुलिस लगातार वांछित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का अपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो उसके खिलाफ अवैध हथियार से फायरिंग करने हत्या का प्रयास करने से संबंधित तीन ममाले बड़ागुढ थाना में दर्ज होने पाए गए है । आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना तथा अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है ।। #newstodayhry @newstodayhry



