Haryana
Trending

राज्यसभा सांसद ने वोकल फॉर लोकल की भावना को आगे बढ़ाने का दिलाया संकल्प II

राज्यसभा सांसद ने वोकल फॉर लोकल की भावना को आगे बढ़ाने का दिलाया संकल्प II

भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प पत्र के दौरान सिरसा पहुंचे राज्य सभा सासंद सुभाष बराला व प्रभारी वेद फुला का भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने रेलवे स्टेशन पर सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुभाष बराला ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत सिरसा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें यात्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के समग्र विकास हेतु दिए गए आत्मनिर्भरता के संदेश से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर अभियान से जुड़े मुख्य उद्देश्य/स्थानीय उत्पादों का प्रोत्साहन, स्वदेशी पर जोर और राष्ट्रीय प्रगति‍ में जन-भागीदारी की भूमिका को सरल और प्रभावी रूप में यात्रियों तक पहुंचाया गया। यात्रियों ने भी इस पहल में गहरी रुचि दिखाते हुए वोकल फॉर लोकल की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार सांझा किए और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में चल रहे इस जन-आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया। इस माके पर भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने कहा कि यदि हम अपने घरों में स्वदेशी और स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों का उपयोग करेंगे तो देश आत्मनिर्भर बनेगा। इतिहास गवाह है कि चाहे स्वतंत्रता संग्राम हो या कोई और बड़ा अभियान, देशवासियों ने हमेशा एकजुट होकर राष्ट्रहित के कार्यों को पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने सुभाष बराला के साथ यात्रियों से मुलाकात कर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के तहत आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाने के लिए स्वदेशी अपनाने संबंधी पंपलेट भी वितरित किए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button