श्री गौशाला में शिवलिंग विवाद: शिवभक्तों का धरना आठवें दिन में, बाबा सोमनाथ ने दिया समर्थन II
श्री गौशाला में शिवलिंग विवाद: शिवभक्तों का धरना आठवें दिन में, बाबा सोमनाथ ने दिया समर्थन II


गौशाला में धरना आठवें दिन में प्रवेश संत महात्मा भी दे रहे धरने को समर्थन:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री गौशाला के बाहर धरने पर बैठे शिवभक्तों का धरना रविवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। आज धरने को डेरा बाबा सोमनाथ के महंत बाबा सोमनाथ अपना समर्थन देने के लिए पहुंचे। उन्होंने धरने को धर्माचरण बताते हुए शिवलिंग को उसके स्थान पर स्थापित करने की भी बात कही। धरने पर बैठे शिवभक्त भवानी शंकर साहुवाला ने कहा कि तमाम लोग शिवलिंग को हटाए जाने की घटना का विरोध कर रहे हैं लेकिन यह अफसोस की बात है कि श्री गौशाला कमेटी सदस्यों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि क्या मनुष्य भगवान से भी बड़ा हो गया है। क्यों गौशाला प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को भगवान से क्षमा मांगने में भी शर्म महसूस हो रही है। भवानी शंकर ने कहा कि गौशाला कमेटी के सदस्य भगवान भोलेनाथ के भक्तों की धार्मिक आस्थाओं को अपमानित कर रहे हैं, जो बेहद अनुचित है। बाबा सोमनाथ जी ने गौशाला कमेटी प्रधान से बात की और उन्हें कहा कि जल्द से जल्द शिवलिंग को उसके स्थान पर विराजमान करवाएं। बाबा सोमनाथ के साथ पूर्व पार्षद सुशील सैनी, सोनू धुमड़ा, संजय अग्रवाल, गोपाल गोयल, विनोद कुमार चिड़ावा वाले, राजकुमार साहुवाला, विक्की, मनीष कुमार एलावादी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



