दो दिसंबर के प्रदर्शन को लेकर दर्जनों गांवों में किसानों से किया संपर्क II
दो दिसंबर के प्रदर्शन को लेकर दर्जनों गांवों में किसानों से किया संपर्क II


किसानों के साथ सरकार कर रही बार-बार वायदाखिलाफी: लखविंद्र सिंह औलख:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- खरीफ -2024 में सिरसा जिले के 25 गांवों का बकाया बीमा क्लेम, खरीफ -2020 का बकाया मुआवजा, खरीफ -2023 का बीमा प्रीमियम वापसी का समाधान, नहरी पानी, मंडियों में किसानों की लूट व किसानों की अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान एकता द्वारा मंगलवार, 2 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय सिरसा में प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके लिए रविवार, 30 नवंबर को बीकेई टीम ने जिले के अनेक गांवों हैबूआना, पनीवाला रुलदू, दीवान खेड़ा, खुईया मलकाना, मलिकपुरा, टपी, जगमालवाली, रोहिड़ावाली, ख्योंवाली, थिराज सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया और किसानों से प्रदर्शन कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि:-
सरकार बार-बार किसानों से वायदाखिलाफी कर रही है। किसानों की मांगों, जिनमें पिछले दिनों भारी बरसात, जल भराव, हिसार घग्गर ड्रेन से हुई तबाही के का मुआवजा व बीमा क्लेम जारी किया जाए, मंडियों में किसानों के साथ हो रही लूट को बंद किया जाए, कालांवाली की फग्गू अनाज मंडी में किसानों के साथ धान खरीद में हुई धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में गलत तरीके से पंजीकरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया जाए, बाजरे की भावांतर योजना के तहत किसानों के साथ खरीद में हुई लूट जांच की जाए, सीसीआई द्वारा नरमे की खरीद में अनावश्यक पोर्टल हटाकर सीधी खरीद चालू की जाए, नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, बार-बार सफाई के नाम पर बंदी नहीं होनी चाहिए, किसानों के ट्रैक्टर पर बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन फीस वापस ली जाए, कृषि मंत्री भारत सरकार व हरियाणा सरकार बार-बार बयान दे रहे हैं कि यूरिया व डीएपी के साथ टैगिंग नहीं होगी, लेकिन फिर भी कोऑपरेटिव सोसायटियों, इफको सेंटरों व कुछ प्राइवेट सेंटर किसानों को टैगिंग के साथ खाद दे रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए। इन तमाम मांगों को लेकर मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे किसान शहीद भगत सिंह पार्क, बरनाला रोड पर इक_े होंगे और वहां से 11.00 बजे डीसी दफ्तर सिरसा में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बीकेई से सरबजीत कंबोज, हरियाणा किसान एकता से खुशदीप सिंह हैबुआना, गुरमेल सिंह, सुरजीत सिंह, राजविंदर सिंह, राजवंत सिंह, गुरनाम सिंह, बलवंत सिंह, अनिल कुमार, सोहन सिंह, राम सिंह, काका सिंह, ओंकार सिंह, हरबंस सिंह, गुरमीत सिंह, राजवीर सिंह, राम रखा सिंह, बलविंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



