Haryana
Trending

फ्रेंड्स कॉलोनी में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, मुख्य अतिथि साहुवाला बोले—कला देती है सकारात्मक ऊर्जा II

फ्रेंड्स कॉलोनी में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित, मुख्य अतिथि साहुवाला बोले—कला देती है सकारात्मक ऊर्जा II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- चित्रकला भावनाओं, विचारों और अनुभवों को दृष्य रूप में व्यक्त करती हैं तथा यह ऐतिहासिक घटनाओं का दस्तावेजीकरण हैं जो सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संदेष देती हैं तथा यह कलात्मक आनन्द के लिए रचित की जाती हैं। ये षब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेष साहुवाला ने स्थानीय फ्रैंडस कालोनी आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्हानेंने कहा कि यह व्यक्ति की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का एक सषक्त माध्यम हैं, जो रचनात्मकता, मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक लचीलेपन को बढ़ावा देता हैं।

श्री साहुवाला ने कहा कि:-

यह सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करती हैं और संस्कृतियों के बीच समझ को बढ़ाती हैं और यह एकाग्रता और सूक्ष्म मोटर कौषल में सुधार करती हैं तथा जीवन षैली में सकारात्मक उर्जा और समृद्धि लाती हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि यह भावनाओं को व्यक्त करने, तनाव कम करने और याददाष्त सुधारने में मदद करती हैं तथा चित्रकला सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह मानव इतिहास, मान्यताओं और सभ्यताओं के विकास को दर्षाती हैं।

उन्होंने कहा कि:-

चित्रकला एक द्वि-आयामी कला हैं जिसमें रंग, रेखा, आकृति और बनावट का उपयोग करके किसी विचार, भावना, वस्तु या दृष्य को कागज़, कपड़े या किसी अन्य सतह पर उकेरा जाता हैं तथा यह एक दृष्य कला हैं जो मनुश्य की कल्पना, भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने का एक माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकला की प्रमुख विषेशताओं मे ंरंग, रेखा, आकृति, लय और बनावट का संयोजन षामिल हेैं जिसमें धार्मिक और पौराणिक विशय, सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता और क्षेत्रीय विषिश्टताओं का चित्रण किया जाता हैं । उन्होंने कहा कि विभिन्न तकनीकों और षैलियों का उपयोग करके गति, आयतन, स्थान और प्रकाष जैसी अनुभूतियाॅं भी व्यक्त की जाती हैं। इस अवसर पर सेंटर की संचालिका सीमा मोंगा और रिया मोंगा ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला का वहां पहुंचने पर स्वागत किया और उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिलाओं और बेटियों ने सुन्दर-सुन्दर पेंटिंग बनाई तथा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित गया। इस अवसर पर इस अवसर पर सीमा मोंगा, रिया मोंगा, सिमरण, खुशदीप, साक्षी, राखी, भावना, सुनीता, पलक, मधू, पूनम, प्रियांषी, संध्या, ममता एवं नीलम उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button