2100 की मासिक राशि अब दो किस्तों में—महिलाओं को बड़ी आर्थिक ताकत: प्रदीप रातुसरिया II
2100 की मासिक राशि अब दो किस्तों में—महिलाओं को बड़ी आर्थिक ताकत: प्रदीप रातुसरिया II


महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना: प्रदीप रातुसरिया:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने नायब सैनी सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दूसरी किश्त जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है और लगातार महिलाओं के हित में कल्याणकारी योजनाएं बनाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनानेकी दिशा में प्रयास किए जा रहे हंै। वहीं इस योजना में बदलाव की संभावनाओं को लेकर प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव हो सकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में एक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि अब इस योजना के तहत महिलाओं को जो 2100 रुपए मासिक दिए जाते थे, वो राशि साल में अब दो बार किस्तों में मिलेगी। इस बदलाव का मकसद महिलाओं को बड़ी रकम एक साथ मिलना है, जिससे वे इसका उपयोग बड़े खर्च या बचत के लिए बेहतर ढंग से कर सकें। रातुसरिया ने कहा कि बदलाव की वजह ये है कि मासिक 2100 रुपए की रकम कई बार रोजमर्रा के खर्चों में खर्च हो जाती है, जिससे महिलाएं इस धनराशि का बेहतर इस्तेमाल नहीं कर पातीं। सरकार का मानना है कि जब वह राशि साल में दो बार एकत्रित होकर मिलेगी, तो महिलाएं इसे किसी बड़े काम, बच्चों की पढ़ाई या छोटे व्यवसाय में निवेश कर सकती हैं। रातुसरिया ने कहा कि यह बदलाव न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा, बल्कि उनकी बचत और निवेश क्षमता को भी बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी सरकार जल्द ही इस नई व्यवस्था को कैबिनेट में मंजूरी देगी और इसे लागू किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry



