Haryana
Trending

सिरसा में 55 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान: सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की पहल II

सिरसा में 55 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान: सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने की पहल II

ट्रैफिक थाना प्रभारी ने करीब 55 ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाकर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने शहर सिरसा व आसपास के क्षेत्रों में करीब 55 ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाकर आमजन को ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक किया । उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सड़क सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है, खासकर रात या कोहरे वाले मौसम में कई बार घना कोहरा होने के चलते सड़क हादसे हो जाते है,जिस कारण लोग अपनी जान गंवा बैठते है,इसलिए ऐसे हादसों को रोकने के लिए हमें ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी होनी अति आवश्यक है । थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना रिफ्लेक्टर टेप के वाहन चलाते हुए पाया गया तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन चालक को भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है । उन्होंने कहा कि दुपहिया व चौपहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों के लिए खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं यह कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है,आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर रखें तथा वाहन की हेड लाइट को हाइबीम पर न रखे,ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता,इसलिए हेड लाइट को लो बीम पर रखें ताकि सामने से आने वाले वाहन को देखने में आसानी होगी और गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा । उन्होंने कहा कि हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फोलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है । वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो वाहन चालक ट्रैफिक नियमों अनुसार पहले से इंडिकेटर दें,जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके । वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धूंध को काटने में मददगार साबित होती हैं । कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फॉलो करें । जंहा तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकलें । यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि यदि भविष्य में वाहन चालकों ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया तो वाहन को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त कर भारी जुर्माने से दंडित किया जाएगा । वाहन चालकों द्वारा लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाशत नही की जाएगी । यातायात थाना प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु का प्रयोग न करें,क्योकिं ऐसा करने से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हो ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button