सिरसा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला मीटिंग, कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान II
सिरसा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला मीटिंग, कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान II


भाकपा का प्रथम स्थापना दिवस मनाने को लेकर मीटिंग में बनाई रूपरेखा I
रानियां-(जैकी बांसल):- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिरसा की मीटिंग बाबा बंता सिंह भवन रानियां में कॉमरेड पाला सिंह रानियां की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष गुरिंदर पाल सिंह के माता जी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बैठक में 14 दिसम्बर को शहीद करतार सिंह सराभा हाल सिरसा में पार्टी का प्रथम स्थापना शताब्दी धूम धाम से मनाने का फैसला लिया गया। इसमें जिला पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। पार्टी के गौरवमई इतिहास पर चर्चा करने के लिए पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के सीनियर वकील अश्विनी बख्शी मुख्य वक्ता होंगे। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भाग्य दारी सुनिश्चित करने के लिए कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क, प्रीतपाल सिद्धू, लक्ष्मण सिंह शेखावत, बलराज सिंह बणी, तिलक राज विनायक, डा. सुखदेव सिंह जम्मू व जगरूप सिंह चौबुर्जा पार्टी शाखाओं में मीटिंग करवाएंगे। ज्ञात हो कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 26 दिसम्बर 1925 को कानपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक देश का मेहनतकश आवाम लाल झंडे के नेतृत्व में अपने मुक्ति संग्राम में जुटा हुआ है। आज केंद्र की मोदी सरकार की विभाजनकारी कॉरपोरेट परस्त नीतियों का मुकाबला करने के लिए भाकपा पहले से ज्यादा उत्साह के साथ मैदान में उतर रही है। एक समाजवादी भारत की स्थापना द्वारा ही शहीदों के सपनों में रंग भरा जा सकता है। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डा. सुखदेव सिंह जम्मू ने बताया कि बिजली बिल 2025 व बीज संशोधन बिल-2028 की प्रतियां 8 दिसंबर को दहन करके सभी गांवों के निवासी अपने गांव स्तर पर विरोध व्यक्त करेंगे। बैठक में तिलक राज विनायक, लक्ष्मण सिंह शेखावत, पाला सिंह चीमा, बलराज सिंह बणी, कुलवंत सिंह, मोहन सिंह रानियां, बाबा भगत सिंह, डा. सुखदेव सिंह जम्मू, स्वर्ण सिंह विर्क, प्रीतपाल सिद्धू, बलवंत सिंह संतनगर, रतन सिंह रंधावा, जसबीर सिंह नकोड़ा, बलविंदर सिंह किलियांवाली, ओम प्रकाश फिरोजाबाद व बाबा बलवंत सिंह शामिल रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



