Haryana
Trending

क्रीड व पीपीपी विभाग के फील्ड कर्मियों ने मांगों को लेकर एडीसी को सौंपा ज्ञापन II

क्रीड व पीपीपी विभाग के फील्ड कर्मियों ने मांगों को लेकर एडीसी को सौंपा ज्ञापन II

लंबित मुद्दों एवं सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में 8 को होंगे एकत्र I

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- क्रीड व पीपीपी विभाग के फील्ड स्टाफ द्वारा अपने विभिन्न लंबित मुद्दों एवं सुरक्षा संबंधी मांगों को लेकर 8 को हेडक्वार्टर चंडीगढ़ में सामूहिक रूप से एकत्र होंगे। जिसे लेकर कर्मचारियों ने गुरुवार को सामूहिक अवकाश के लिए एडीसी को ज्ञापन सौंपा। एडीसी को सौंपे ज्ञापन में फील्ड स्टाफ सदस्यों ने बताया कि बुधवार को क्रीड विभाग के दो फील्ड कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। क्रीड व पीपीपी फील्ड स्टॉफ प्रतिदिन क्षेत्र में जाकर परिवार पहचान पत्र हेतू घर-घर भौतिक सत्यापन, समाधान शिविरों में फील्ड वर्क, लाडो लक्ष्मी योजना से संबंधित फील्ड गतिविधियां, विभाग द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य के दौरान कर्मचारियों को लंबी दूरी की यात्रा, असुरक्षित मार्गों, परिवहन जोखिमों तथा अन्य कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी दुर्घटनाओं की स्थिति में कर्मचारी परिवार को भावनात्मक के साथ-साथ गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि क्रीड फील्ड स्टॉफ के लिए निम्नलिखित सहायता नीति लागू करने हेतू प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरा आकस्मिक मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को उपयुक्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, सभी फील्ड कर्मचारियों हेतू समूह दुर्घटना बीमा/जीवन बीमा लागू किया जाए। जिससे किसी भी आपात स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। मृतक कर्मचारी के एक पात्र आश्रित को विभाग में रोजगार/संविदा आधारित अवसर प्रदान करने पर विचार किया जाएगा। फील्ड स्टॉफ के लिए दुर्घटना, स्वास्थ्य जोखिम या आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button