Haryana
Trending

सिरसा के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज बेहाल II

सिरसा के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से मरीज बेहाल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सरकारी डॉक्टर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ( SMO) की सीधी भर्ती पर रोक की मांग को लेकर जिले भर के डॉक्टर आज तीसरे दिन भी हड़ताल पर है। इससे पहले हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की आह्वान पर सरकारी डॉक्टर अस्पतालों में 2 दिन की हड़ताल पर बैठे थे लेकिन अब डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। डॉक्टर की हड़ताल के चलते मरीजों और उनके रिश्तेदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने डॉक्टरों की हड़ताल को बेअसर करने के लिए दूसरे जिलों के डॉक्टरों को विकल्प के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में सिरसा में भी सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। सिरसा के नागरिक हस्पताल में ओपीडी देखने के लिए अस्थाई तोर और डॉक्टरो की व्यवस्था की गई है हालांकि सजेरियन डॉक्टर की कमी नागरिक हस्पताल में खल सकती है जिससे सेवा प्रभावित होगी क्योकि इसके लिए सिर्फ एक डॉक्टर है अगर ओपीडी ज्यादा होगी तो सेवा प्रभावित हो सकती है। वैकल्पिक डॉक्टर की व्यवस्था होने के बावजूद सिरसा के नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आ रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को डॉक्टर की स्ट्राइक के चलते कई घंटों तक डॉक्टर का इंतजार करना पड़ रहा है। एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाने और एसीपी की मांग को लेकर सभी डॉक्टरों ने 8 और 9 दिसंबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था, लेकिन अपनी मांगों को पूरा नहीं होते देख डॉक्टर ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में इस हड़ताल का ज्यादा असर नहीं देखने को मिला। रोजाना की तरह आज भी ओपीडी सुचारू रूप से चल रही है डॉक्टर सुचारू रूप से मरीजों की जांच कर उन्हें दवाई दे रहे हैं। मरीज और उनके परिजन सिरसा के नागरिक अस्पताल में आ रहे है और डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उनको काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए मरीजों के परिजनों रवि कुमार ने बताया कि वो सिरसा के नागरिक अस्पताल में अपने बीमार पिता का इलाज करवाने के लिए आए है लेकिन डॉक्टर की हड़ताल के चलते उनके परिजन का इलाज नहीं हो पाया है। सरकार ने डॉक्टर की हड़ताल के चलते दूसरे डॉक्टर की विकल्प के तौर पर व्यवस्था की हुई है लेकिन डॉक्टर भी नहीं मिले है जिस वजह से उनके परिजन का इलाज नहीं हो सका है। वही विद्या देवी का कहना है कि वो सिरसा के नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आई है लेकिन डॉक्टर नहीं मिला है। विद्या देवी का कहना है कि वो तकरीबन 20 किलोमीटर दूर से सिरसा के नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आई है लेकिन डॉक्टर नहीं मिला। उनका कहना है कि उसके साथ अस्पताल में आने के लिए कोई साथ नहीं है आज तो पडोसी को लेकर आई हूँ लेकिन अब आगे उसके साथ कोई नहीं आएगा II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button