PUNJAB
Trending

जालंधर वेस्ट में गुंडागर्दी का तांडव, तेजधार हथियारों से हमला, 17 वर्षीय युवक की मौत II

जालंधर वेस्ट में गुंडागर्दी का तांडव, तेजधार हथियारों से हमला, 17 वर्षीय युवक की मौत II

जालंधर-(राकेश कुमार):- वेस्ट में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां बस्ती दानिशमंदा इलाके में दुर्गे के कुएं के पास इलाके के ही नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवकों का उपचार के लिए जोशी अस्पताल ले जाया गया, जहां अल्लाह के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक वेस्ट हलके के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का भतीजा है। घटना की सूचना मिलते ही शीतल अंगुराल जोशी अस्पताल पहुंच गए। मृत्यु की पहचान पहचान 17 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विकास का अपनी गली में कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। आज आरोपियों ने युवकों घेरकर उस पर तेज़धार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जोशी अस्पताल पहुँचकर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि विकास उनके परिवार में सबसे बड़ा था और परिवार इस घटना से सदमे में है। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातें शहर की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button