पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का हुड्डा पर हमला, बोले– एग्रोमॉल बने घोटालों का प्रतीक II
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का हुड्डा पर हमला, बोले– एग्रोमॉल बने घोटालों का प्रतीक II


Minister Manish Grover : हरियाणा के पूर्व मंत्री का भाजपा नेता मनीष ग्रोवर ने हरियाणा में प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उनके राज में बनाए गए एग्रोमॉल घोटालों का प्रतीक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि एग्रो माल जनता के हित में नहीं बल्कि बड़े घोटाले करने के लिए बनाए गए थे और आज यह सफेद हाथी बनकर रह गए हैं। रोहतक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने दावा किया कि उस समय किसानों और छोटे व्यापारियों को बड़े-बड़े दावे करके अत्याधिक कीमतों पर दुकानें बेची गईं, जो आज तक भी उपयोग में नहीं आ पाईं हैं।ग्रोवर ने बताया कि वर्तमान सरकार रोहतक एग्रोमॉल को नगर निगम को सौंपने की तैयारी में है, ताकि उसे पानीपत मॉडल की तर्ज पर आम लोगों और व्यापारियों के लिए उपयोगी स्थल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ दुकानदारों को राशि ब्याज सहित वापस दी जा चुकी है और शेष भुगतान प्रक्रिया में है। चंडीगढ़ और SYL नहर मुद्दे पर बोलते हुए ग्रोवर ने कहा कि इन मामलों पर हरियाणा का पूर्ण अधिकार है और सरकार इसे लेकर गंभीर है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह इन मुद्दों पर सिर्फ राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा सरकार समाधान की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल इस मामले पर राजनीति करने का काम किया है अब भाजपा की सरकार इन दोनों ही मामलों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने आशा व्यक्ति की कि आने वाले समय में जल्द ही चंडीगढ़ और SYL नहर का मामला सुलझ जाएगा और हरियाणा को उसके हिस्से का पूरा पानी मिलने लगेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



