Haryana
Trending

महेंद्रगढ़: महाराजा सूर सैनी चौक का भूमि पूजन संपन्न II

महेंद्रगढ़: महाराजा सूर सैनी चौक का भूमि पूजन संपन्न II

महेंद्रगढ़-(राधेश्याम दिल्लीवान):- महेंद्रगढ़ के कैंची मोड पर आज महाराजा सूर सैनी चौक का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात आए हुए अतिथियों ने महाराजा सूर सेन की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित किये। इस मौके पर महेंद्रगढ़ भिवानी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह नेबतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि विधायक कंवर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्रगढ़ सैनी सभा के प्रधान सुरेश सैनी ने की। इस अवसर पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा की नारनौल से चरखी दादरी रोड 148 B का हिस्सा था लेकिन बदकिस्मती से यह राज्य सरकार के पास चला गया था। अब दोबारा इस स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे 148 भी में शामिल करवाया जाएगा। इसके लिए वह भारत सरकार को एक पत्र लिखेंगे, जब यह रोड वापस 148 भी में शामिल हो जाएगा तो एक बाईपास भी नेशनल हाईवे के द्वारा बनवाया जाएगा। हिसार, तोशाम, सतनाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी तक नेशनल हाईवे सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है, इस पर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदेश जारी किए है कि आगे अभी नेशनल हाईवे को नाम नहीं दिया जा रहा, इसलिए यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में है। उन्होंने यह भी कहा कि महेंद्रगढ़ से बुचावास 152डी तक फोर लाइन बनाने के लिए राज्य सरकार से सिफारिश की जाएगी। इस मौके पर विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि कैंची मोड को महाराजा सूर सैनी चौक के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको विकसित करने के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को विकसित करने के लिए नगर पालिका द्वारा एक एजेंसी के माध्यम से सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे पूरी होने के बाद उसकी आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस मौके पर कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, नारनौल नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, महेंद्रगढ़ नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, नारनौल सैनी सभा के प्रधान बिशन सिंह सैनी, मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सूरत सिंह सैनी, मास्टर दिनेश, पार्षद राजेश सैनी, पार्षद अशोक सैनी सहित समाज के अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित रहे। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button