हरियाणा व राजस्थान से चोरीशुदा 16 मोटरसाइकिल किये बरामद।।
हरियाणा व राजस्थान से चोरीशुदा 16 मोटरसाइकिल किये बरामद।।

डबवाली -(शुभम कटारिया):- डबवाली 15 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आई पी एस के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में डबवाली पुलिस लगातार अपराधियों की धरपकड़ कर रही है । डबवाली पुलिस का अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है । इसी के मद्देनजर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रभारी स्पेशल स्टाफ/एवीटी स्टाफ उप नि. राजेश कुमार व थाना शहर डबवाली की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह को बेनकाब करने में कामयाबी हासिल की है । हरियाणा-राजस्थान से चोरी किए गए 16 मोटरसाइकिलों सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान राजदीप सिंह उर्फ बब्बू निवासी साबुआना व परमजीत सिंह निवासी खाराखेड़ी थाना टीबी(राज.) के रूप में हुई है । इस संबंध में थाना शहर डबवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक डबवाली योगेश कटारिया ने बताया कि दिनांक 09.09.2025 को थाना शहर डबवाली में प्राप्त शिकायत में शिकायतकर्ता पवन सैन निवासी संगरिया ने बताया कि वह चौटाला रोड़ मण्डी डबवाली पर स्थित HDFC BANK LTD, में कर्मचारी है । जो दिनांक 09/9/25 को समय 3.23 PM को अपना मोटर साईकिल HF DELUXE (HERO) नंबर को लेकर बैंक HDFC डबवाली आया था और उसने अपना मोटरसाईकिल बैंक के साथ वाली गली मे खड़ा करके बैंक में चला गया। कुछ समय बाद आकर मोटरसाइकिल संभाला तो वहां पर उसका मोटरसाइकिल नहीं मिला।जिसके संबंध में थाना शहर डबवाली में अभियोग न. 315/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जिसके तहत थाना शहर डबवाली व स्पेशल स्टाफ/एवीटी स्टाफ प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी । जो उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य महत्वपूर्ण सुरागों से लगातार कड़ी निगरानी और सटीक व प्रभावी कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गांव अलीकां से दो आरोपियों को काबू किया है ।उक्त आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि दिनांक 09.09.2025 उक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स न. आरजे 31 एसएस 4821 चौटाला रोड़ पर एचडीएफसी बैंक के साथ लगती गली से चोरी दिनांक 03.05.2024 को चौटाला रोड़ डबवाली से एक मोटरसाइकिल मार्का सप्लेंडर प्लस न. एचआर 24 एबी 4655 चोरी (अभियोग न. 179/2024 थाना शहर डबवाली) तीन मोटरसाइकिल 7-8 महीने पहले उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रावतसर,(राज.) से, संगरिया हनुमानगढ़ रोड़ टोल प्लाजा से व जीवन नगर –रानियां क्षेत्र से चोरी इसके अलावा अन्य मोटरसाइकिल राजस्थान व सिरसा के आस पास क्षेत्र से ही चोरी किए गए हैं ।
चोरी करने का उद्देश्यः-दोनों आरोपी नशे के आदी हैं व नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
डबवाली पुलिस द्वारा चोर गिरोह के खिलाफ इस वर्ष की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई
- 20 फरवरी को 04 मोटरसाइकिल बरामद (एवीटी स्टाफ व सीआईए कालांवाली की कार्रवाई) पंजाब निवासी दो आरोपी काबू
- 20 मार्च को एक स्कूटी व 08 मोटरसाइकिल बरामद(एवीटी स्टाफ व थाना कालांवाली पुलिस की कार्रवाई) पंजाब निवासी तीन आरोपी काबू
- 21 मार्च को एक स्कूटी व 09 मोटरसाइकिल बरामद(थाना शहर डबवाली की कार्रवाई) पंजाब निवासी तीन आरोपी काबू
- 09 अप्रेल को 12 मोटरसाइकिल बरामद(एवीटी स्टाफ व थाना शहर डबवाली की कार्रवाई) पंजाब निवासी दो आरोपी काबू
- 15 अप्रैल को 16 मोटरसाइकिल बरामद( एवीटी स्टाफ व थाना शहर डबवाली की कार्रवाई) राजस्थान निवासी दो आरोपी काबू
आरोपी राजा सिंह उर्फ बब्बू के खिलाफ दर्ज अभियोगः-
- अभियोग न. 545/2812.2023 धारा 380,454 भा.द. स. थाना सदर डबवाली
- अभियोग न. 82/27.03.2023 धारा 13 आरपीजीओ एक्ट थाना टिब्बी
- अभियोग न. 301/03.08.2023 धारा 379 भा.द.स. थाना सादुलशहर
- अभियोग न. 02/01.1.2023 धारा 13 आरपीजीओ एक्ट थाना टिब्बी
आरोपियों से बरामद मोटरसाइकिलों का विवरणः- - हीरो एचएफ डीलक्स न. आरजे 31 एसएच 1192
- हीरो एचएफ डीलक्स न. आरजे 13एसपी 8606
- हीरो स्प्लेंडर न. आजे 49 एसडी 9170
- हीरो एचएफ डीलक्स न. आरजे 31एसपी 5646
- हीरो स्प्लेंडर न.आरजे 31 एसडी 5846
- सीडी 110 न. आरजे 31 एसएन 7320
- हीरो स्पलेंडर प्लस नं. आरजे 49 एसबी 7594
- हीरो एचएफ डीलक्स न. आरजे 3 सीएस 0746
इसके अलावा चोरी किए गए अन्य वाहन, जो बिना नम्बर प्लेट के साथ मिले है- - हीरो एचएफ डीलक्स चेसिस न. MBLHAR 051H9K02028
- हीरो सीटी 100 बिना चेसिस व इंजन न.
- बजाज प्लैटिना चेसिस न. MD2A76AXXNPM28388
- हीरो सप्लेंडर चेसिस न. 03K27F44856
- हीरो स्प्लेंडर प्लस इंजन न. HA11EVL4L05578
- हीरो स्प्लेंडर प्लस इंजन न. HA11E8P4C05643
आरोपियों को अदालत में पेश किया जो । जो पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके चोरी की अन्य वारदातों व गिरोह के अन्य सदस्यों बारे जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । #newstodayhry @newstodayhry



