Haryana
Trending

डबवाली की अनाज मंडी में कल जुटेंगे किसान; विधायक आदित्य देवीलाल उठाएंगे समस्याओं की आवाज़।

डबवाली की अनाज मंडी में कल जुटेंगे किसान; विधायक आदित्य देवीलाल उठाएंगे समस्याओं की आवाज़।

डबवाली-( पंकज गोदारा ):-क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन की शक्ति प्रदर्शन के लिए कल, 16 अप्रैल 2026 को अनाज मंडी, डबवाली में एक विशाल किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल शिरकत करेंगे और किसानों के बीच पहुंचकर उनकी फसल, मंडी व्यवस्था और सिस्टम से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे।विधायक कार्यालय प्रभारी हरजिंदर पाल शर्मा (राजू शर्मा) ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सभा केवल एक बैठक नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई का आगाज़ है। कार्यक्रम का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने इनेलो परिवार के सभी कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी एकता का परिचय दें।कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकातअनाज मंडी में किसानों को संबोधित करने और उनकी समस्याएं सुनने के बाद, विधायक आदित्य देवीलाल इनेलो कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक भी करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी रणनीति पर चर्चा करना और संगठन को धरातल पर और मजबूत बनाना है।शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि अब वक्त किसानों की आवाज़ बुलंद करने का है और विधायक जी हर समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे। । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button