राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन।।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पन्नीवाला मोटा में विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन।।

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- चौधरी देवीलाल राज्य अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान में बीजी टेक्विस्टा के सहयोग से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए एक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम औद्योगिक रुझानों, उभरते करियर अवसरों तथा वर्तमान बाजार की मांग के अनुरूप आवश्यक कौशलों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ द्वारा सांझा किए गए व्यावहारिक ज्ञान एवं मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए। व्याख्यान के दौरान उद्योग की अपेक्षाओं, आधुनिक तकनीकों तथा करियर विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित एवं डॉ. विधु के समन्वय में किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रधानाचार्य प्रो. जगदीश कुमार एवं टीपीओ डॉ. विकास गुप्ता का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।यह व्याख्यान छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं को समझने और अपने कौशल को उसी दिशा में विकसित करने की प्रेरणा मिली।।




