Haryana
Trending

माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन।।

माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन।।

ओढ़ा-(-गुरनैब दंदीवाल ):-माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ा में विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय एवं महाविद्यालय की निदेशक डॉ कुलदीप कौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। मंच का संचालन खुशप्रीत शर्मा बारहवीं विज्ञान व अगमरीत कौर बारहवीं कॉमर्स ने बड़े ही अच्छे ढंग से किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर राजस्थानी व पंजाबी संस्कृति को दर्शाया। कनिष्ठ वर्ग (जूनियर कक्षा) के द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिन्होंने अपने-अपने समूह की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक व प्राचार्या डॉ कुलदीप कौर ने कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं का अलंकरण किया। इस अवसर पर सीनियर कैबिनेट में हेड ब्वॉय दिलप्रीत सिंह कक्षा बाहरवी विज्ञान व हेड गर्ल्स आंचल शर्मा कक्षा बारहवीं कॉमर्स, उप हेड ब्वॉय अभिनन्दन कक्षा ग्यारहवीं विज्ञान व उप हेड गर्ल्स दपिन्द्र कक्षा ग्यारहवीं आर्ट्स, स्पोर्ट कैप्टन ब्वॉय विशवजीत व स्पोर्ट कैप्टन गर्ल्स नवनीत, वाइस कैप्टन ब्वॉय वरुण व वाइस कैप्टन गर्ल्स पूर्वा, जूनियर कैबिनेट में हेड ब्वॉय युवराज कक्षा पांचवीं, हेड गर्ल्स मेहकप्रीत कक्षा पांचवीं, उप हेड ब्वॉय मोहित कक्षा पांचवीं, उप हेड गर्ल्स मनसीरत कक्षा पांचवीं, स्पोर्ट कैप्टन ब्वॉय आजादवीर सिंह व स्पोर्ट कैप्टन गर्ल्स निष्ठां, उप हेड ब्वॉय प्रयाग कक्षा चौथी व उप हेड गर्ल्स मोक्षिका कक्षा चौथी व अन्य नवनिर्वाचित सदस्य को शपथ दिलाई गई और बताया गया कि हमें अपने निर्धारित कर्तव्यों को पूर्ण रूप से सत्य व निष्ठा के साथ निभाना चाहिए। स्कूल प्राचार्या द्वारा सभी हाउस कैबिनेट सदस्यों को बैज लगाकर उनको उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया। सभी हाउस कैप्टन ने बड़ी धूम-धाम से अपने हाउस हैडमास्टर के साथ मिलकर अपनी पताकाओं को अपने यथास्थान पर लगाया। इस कार्यक्रम के समापन के दौरान स्कूल की प्राचार्या डॉ कुलदीप कौर ने बच्चो का मार्ग दर्शन करते हुए बताया कि सामाजिक कार्यों के प्रति अगर युवा विद्यार्थी रुचि लेने लगे तो समाज में निश्चित रूप से बदलाव आएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button