दशमेश स्कूल चोरमार की छात्रा नवजोत ने 496 (99.2%) अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।।
दशमेश स्कूल चोरमार की छात्रा नवजोत ने 496 (99.2%) अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।।

ओढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल):-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए। दशमेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल चोरमार दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल की छात्रा नवजोत कौर ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिरसा जिले में पहला तथा हरियाणा प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरुजनों व स्कूल का नाम रौशन किया है। इसी प्रकार शरणदीप कौर ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल स्तर पर दूसरा स्थान, विशाल वर्मा और सुमनदीप कौर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि दशमेश स्कूल के कुल 33 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने पंजाबी विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि सामाजिक विज्ञान विषय में 2 विद्यार्थियों और गणित विषय में 1 विद्यार्थी ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की इस शानदार उपलब्धि पर गुरुद्वारा साहिब चोरमार के मुख्य सेवादार संत बाबा गुरपाल सिंह तथा स्कूल डायरेक्टर डॉ. गुरप्रीत कौर ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम हमेशा उत्कृष्ट रहा है। चाहे शिक्षा का क्षैत्र हो, खेलकूद हो या अन्य गतिविधियां स्कूल के विद्यार्थी हर क्षैत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry