Uncategorized
Trending

प्रशासन की बड़ी लापरवाही: बठिंडा में खुले गड्ढे में गिरा बेजुबान पशु ।।

प्रशासन की बड़ी लापरवाही: बठिंडा में खुले गड्ढे में गिरा बेजुबान पशु ।।

बठिंडा – (हरमिंदर सिंह बराड़) :- एक तरफ जहां बठिंडा में नगर निगम चुनावों का बिगुल बज चुका है और उम्मीदवार शहर को ‘स्वर्ग’ बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। बठिंडा के अमरीक सिंह रोड पर महाराजा अग्रसेन पार्क के बिल्कुल सामने सड़क किनारे प्रशासन और संबंधित कंपनियों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक बेजुबान पशु (कट्टा) करीब 8 से 10 फुट गहरे खुले गड्ढे में गिर गया।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खुदाई करने के बाद गड्ढे को न तो भरा गया और न ही वहां किसी प्रकार के सुरक्षा बैरिकेड लगाए गए। हैरानी की बात यह है कि चुनावों के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय होने के दावे कर रहा है, लेकिन सड़क किनारे बना यह मौत का गड्ढा किसी बड़े हादसे को खुला न्योता दे रहा है। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर पशु को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस पूरी घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।क्या वोट मांगने वाले नेताओं और नगर निगम अधिकारियों को सड़क पर मौजूद ये जानलेवा गड्ढे दिखाई नहीं देते? अगर इस गड्ढे में कोई राहगीर या मासूम बच्चा गिर जाता, तो उसकी मौत का जिम्मेदार कौन होता? #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button