Uncategorized
Trending

कॉलोनी में देर रात कुछ संदिग्ध लोग घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।।

कॉलोनी में देर रात कुछ संदिग्ध लोग घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।।

महेंद्रगढ़ -(निकुंज गर्ग):-शहर की आदर्श कॉलोनी में संदिग्धगतिविधियों का मामला सामने आया है। कॉलोनी में देर रात कुछ संदिग्ध लोग घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना पंद्रह मई दो हजार छब्बीस की बताई जा रही है, जब रात करीब दो बजे अलग-अलग गलियों में कुछ लोग संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों का पहनावा बेहद अजीब है। कुछ लोगों ने मुंह कपड़े से ढकरखा है और वे कच्छे पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह लोग हाथों में गुलेल लिए हुए दिखाई पड़ रहे हैं। कॉलोनी के कुत्ते जब इनके पीछे भागते हैं तो ये लोग पत्थर उठाकर गुलेल से वार करते नजर आते हैं। ये लोग कॉलोनी की कई गलियों में घूमते दिखाई देते हैं। वहीं एक गली से दूसरी गली में प्रवेश करने से पहले वे आसपास की गतिविधियों पर नजर डाल रहे हैं, मानो यह जांच रहे हों कि कोई व्यक्ति आ-जा तो नहीं रहा। इस वजह से कॉलोनी वासियों में भय और आशंका का माहौल बना हुआ है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्हें शक है कि यह लोग घरों की रैकी करने वाले गिरोह के सदस्य हो सकते हैं, जो समूह में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और रात के समय ही फरार हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने यह भी दावा किया कि संदिग्ध लोगों ने रात में चौकीदार पर पत्थर भी फेंके, हालांकि चौकीदार सुरक्षित बच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। फिलहाल कॉलोनीवासी पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज केआधार पर मामले की जांच की जा रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button