Uncategorized
Trending

जीतू वाला जोहड़ रेलवे ओवरब्रिज पर रास्ता खुलवाने की मांग तेज ।।

जीतू वाला जोहड़ रेलवे ओवरब्रिज पर रास्ता खुलवाने की मांग तेज ।।

भिवानी – (अभिषेक ठाकुर) :- भिवानी के जीतू वाला जोहड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास रास्ता बंद होने को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि रास्ता बंद होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि जीतू वाला जोहड़ रेलवे ओवरब्रिज के साथ आने-जाने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं है। जो एक रास्ता बचा है, उसे भी पत्थर डालकर बाधित कर दिया गया है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिलाध्यक्ष एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि यहां आने-जाने का कोई रास्ता नहीं है। पुल पर चढ़ने तक का रास्ता नहीं छोड़ा गया। बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के दोनों तरफ हादसों के खतरे बने हुए हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी रोज जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द रास्ता खुलवाने और सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग उठाई।स्थानीय निवासी श्रीकिशन ने बताया कि ऑटो लेकर निकलना मुश्किल हो गया है। रास्ते में पत्थर डाल दिए गए हैं। अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि इलाके के श्मशान घाट तक शव ले जाने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है, जिससे दुख की घड़ी में भी परेशानियां बढ़ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों पर भी अनदेखी के आरोप लगाए।स्थानीय निवासी जैना सिंह ने बताया कि यहां हादसे होते रहते हैं। रास्ता पूरी तरह बाधित है। पुल पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां तक नहीं बनाई गई हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button