2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद एक व्यक्ति काबू ।।
2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद एक व्यक्ति काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर के रामनगरिया क्षेत्र से एक व्यक्ति को हजारों रुपए का 2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रामनगरियां क्षेत्र मे मौजूद थी । इस दौरान सामाने गांव से एक व्यक्ति प्लास्टिक कट्टा लिए हुए आता दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू किया । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में प्लास्टिक कट्टे को खोलकर तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे से 2 किलो 40 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पम्मा पुत्र चन्नी राम निवासी बाजीगर मौहल्ला सिरसा के रुप में हुई है । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना सिरसा पुलिस के हवाले की गई थी । उन्होंने बताया कि शहर थाना पुलिस ने जांच के दौरान युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जोड़े अन्य लोगों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry