Uncategorized
Trending

स्वामी रमेश साहुवाला ने भाग लेने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।।

स्वामी रमेश साहुवाला ने भाग लेने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।।

सिरसा- (अक्षित कम्बोज) :- लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने भारत सरकार के अंतरिक्ष विज्ञान जागरूकता अभियान इंडियन स्पेस वीक के लिए विद्यार्थियों, युवाओं एवं शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान का युग हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अंतरिक्ष विज्ञान, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सैटेलाइट, ए.आई. एवं आधुनिक वैज्ञानिक नवाचारों से जुड़कर भारत को विश्व में और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। यह जानकारी क्लब के सचिव लायन रिखिल नागपाल ने दी।उन्होंने बताया कि स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा हैं कि इंडियन स्पेस वीक युवाओं को नई तकनीकों की जानकारी, करियर मार्गदर्शन एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित करने वाला एक महत्तवपूर्ण मंच हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इस अभियान एवं ऑनलाइन वर्कशॉप में अधिक-से-अधिक भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सेवा विश्वास समाधान ही उनकी प्राथमिकता हैं तथा उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खडा रहना ही उनका संकल्प हैं। स्वामी रमेश साहुवाला जी के प्रेरणादायक नेतृत्व में अनेक विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवक-युवतियों ने इंडियन स्पेस वीक कार्यक्रम के ऑनलाइन पंजीकरण फार्म भरे। इस पहल के माध्यम से युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान, ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं आधुनिक वैज्ञानिक नवाचारों के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान आई.एस.आर.ओ. एवं इंडियन स्पेस वीक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा तथा स्वामी रमेश ने भाग लेने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि स्वामी रमेश साहुवाला ने इन शानदार प्रयासों एवं जागरूकता अभियान के लिए इंडियन स्पेस वीक के काॅर्डिनेटर डा. अनिल धानुका ने उनका धन्यवाद किया। वहीं राज्य प्रभारी डा. प्रभांशु कुमार ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देते हुए स्वामी रमेश साहुवाला जी के नाम का विशेष सम्मान के लिए नामांकन भेजा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button