ओढ़ा की नायक थोरी धर्मशाला में सिंगला परिवार ने पत्नी की याद में वाटर कूलर दान किया ।।
ओढ़ा की नायक थोरी धर्मशाला में सिंगला परिवार ने पत्नी की याद में वाटर कूलर दान किया ।।

ओढ़ा- (अशोक गर्ग) :- ज्येष्ठ मास की इस भीषण गर्मी को देखते हुए नायक थोरी धर्मशाला ओढ़ा में समाजसेवी महेन्द्र कुमार सिंगला निवासी रानियां ने अपनी पत्नी स्वर्गीय सुनीता देवी की स्मृति में वाटर कूलर दान में दिया है। आज इस वाटर कूलर की फिटिंग करवाकर इसे सुचारू रूप से शुरू कर दिया है ताकि धर्मशाला में आने जाने वाले व राहगीरों को इस तपती गर्मी शीतल जल मिल सकें। इस अवसर पर धर्मशाला के प्रधान लखी ओढ़ा ने कहा कि गर्मियों में भीषण चिलचिलाती धूप और लू के बीच राहगीरों, बच्चों और जरूरतमंदों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे पुण्य का काम है। इस चिलचिलाती धूप में पैदल चलने वाले यात्रियों और खुले में काम करने वाले मजदूरों को ठंडा पानी पीने से राहत मिलती है। समाजसेवी बलविंदर खुराना ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में जल दान को सबसे बड़ा दान (महादान) माना गया है। प्यासे को पानी पिलाना ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। वाटर कूलर की फिटिंग करवाकर शुरू करवाने के इस नेक कार्य में प्रधान लखी ओढ़ा, भोला सिंह, सतनाम सिंह, बिट्टू गर्ग, बलविंदर खुराना मुख्य रूप से सहयोग किया। इन सभी ने मिलकर वाटर कूलर को स्थापित और चालू करवाया।वाटर कूलर शुरू करने के साथ-साथ उपस्थित सभी सदस्यों ने धर्मशाला परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। सभी ने मिलकर परिसर की सफाई की और समाज को संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सिंगला परिवार के इस पुण्य कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा और प्यासों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा धर्म है।नायक धर्मशाला में भेंट किए गए वाटर कूलर को शुरू करवाते हुए प्रधान लखी सिंह व अन्य ।। #newstodayhry @newstodayhry