Uncategorized
Trending

पलवल जिले के गांव सौंध में लगी भीषण आग पशु जले ।।

पलवल जिले के गांव सौंध में लगी भीषण आग पशु जले ।।

पलवल -( निकुंज गर्ग) :- जिले में भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। दोपहर को गांव सौन्दहद में संदिग्ध परिस्थितियों में दलित बस्ती में लोगों की रखी हुए ईंधन व उपलों के बिटोरे में आग से जलकर राख हो गए। लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों के अलावा एसडीएम को दी।आग में दुधारू भैस गंभीर रूप झुलस गई जबकि उसके कटरे की मौत हो गई।एसडीएम के निर्देश पर काफी समय बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची।वहीं इस आगजनी में ग्रामीणों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दोपहर को गांव सौन्दहद की दलित बस्ती में अचानक आग लग गई।आग की सूचना लोगों ने थाना पुलिस के अलावा दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग ने भयंकर रूप ले लिया।बाद में गांव के सरपंच तुहीराम ने आगजनी की सूचना पुलिस व एसडीएम हरीराम को फोन पर दी। सूचना मिलते ही एसडीएम ने पलवल व हथीन से दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा।आग सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए पहुंच गए।इस मामले ग्रामीण राहुल ने बताया कि आगजनी में पप्पू की भैंस गंभीर रूप से जल गई जबकि जलने से उसके कटरे की मौत हो गई । इसके अलावा ,भूपराम ,देवीराम व कल्लू, सीताराम सहित दर्जनों किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।राहुल ने सरकार से आगजनी में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की हैं।वहीं, एसडीएम हरीराम बताया कि आगजनी को लेकर तहसीलदार व हल्का पटवारी को रिपोर्ट देने के निर्देश जारी कर दिए हैं।रिपोर्ट के बाद जिला उपायुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button