ओढ़ा में सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के पुतले का किया दहन ।।
ओढ़ा में सफाई कर्मचारियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के पुतले का किया दहन ।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- ओढ़ा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आज शुक्रवार को ब्लॉक प्रधान बलराज सिंह की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पुतले को खंड कार्यालय के सामने सर्विस रोड पर फूंका। इस दौरान सफाई कर्मचारियों महिला व पुरुषों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की निंदा की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान बलराज सिंह ने बताया कि आज कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन से प्रवेश कर गई है। सफाई कर्मचारी यूनियन आगामी 24-25 मई को नरवाना में महापड़ाव करेंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की राज्य के सभी जिलों ने एक स्वर में आंदोलन को तेज की चेतावनी देते हुए वार्ता के माध्यम से मसलों का समाधान करने की सांग की थी लेकिन सरकार के कान पर जू तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि जनवरी से लेकर 13 मई तक अनेक बार मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, मुख्य सचिव, पंचायत विभाग के महानिदेशक तथा कृष्ण बेदी के पास मांग पत्र भेजा जा चुका है। लेकिन सफाई कर्मियों को भाजपा की सरकार इंसान नहीं मान रही इसलिए वार्ता से मसलों का समाधान नहीं किया। एक तरफ मुख्यमंत्री सफाई कर्मियों के साथ फोटो खिंचवाते कर वाही वाही लूट रहे तो दूसरी तरफ आंदोलनकारी सफाई के कर्मियों के साथ वार्ता करने को तैयार नहीं है। जिससे इनके दलित प्रेम की पौल खुलती है। सुखदेव सिंह व अन्य कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 31 दिसंबर के उच्च न्यायालय का आदेश लागू नहीं किया, एक भी कच्चे ग्रामीण सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं, पिछले 12 साल में एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की, ग्रामीण सफाई कर्मियों के लिए 26 हजार वेतन की घोषणा करके आज तक लागू नहीं किया, दो साल पहले 1 हज़ार की आबादी पर एक कर्मचारी भर्ती करने वाली फाइल मुख्यमंत्री की टेबल पर धूल चाट रही है और पिछले दो साल से कोई वेतन बढ़ौतरी नहीं हुई, जबकि महंगाई लगातार बढ़ती चली जा रही है। इस अवसर पर रामकुमार, सुखदेव सिंह, जगतार सिंह, विजय कुमार, बूटा सिंह, बिंदर सिंह सहित अनेक सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry