Uncategorized
Trending

पेयजल संकट पर कांग्रेस की चेतावनी, समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा प्रदर्शन ।।

पेयजल संकट पर कांग्रेस की चेतावनी, समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा प्रदर्शन ।।

भिवानी – (अभिषेक ठाकुर) :- भिवानी के कीर्ति नगर में पिछले करीब एक महीने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है। पानी की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ जमकर रोष जताया और जल्द समाधान की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा।कीर्ति नगर के लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से इलाके में पीने के पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पब्लिक हेल्थ विभाग और प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मौके पर कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी एवं शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने कहा कि करीब एक महीने से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन और पब्लिक हेल्थ विभाग कुंभकरण की नींद में सोया हुआ है। गर्मी में लोगों को राहत देने की बजाय परेशान किया जा रहा है। अगर समय रहते समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह लोग पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की जाएगी।फिलहाल कीर्ति नगर के लोग पानी की समस्या से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी कर पाता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button