चलती ट्रेन से गिरा यात्री गोद में था 3 साल का बच्चा कांस्टेबल कृष्ण कुमार बने फरिश्ता ।।
चलती ट्रेन से गिरा यात्री गोद में था 3 साल का बच्चा कांस्टेबल कृष्ण कुमार बने फरिश्ता ।।

भिवानी – (अभिषेक ठाकुर) :- भिवानी रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री अपने तीन साल के बच्चे सहित ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। लेकिन मौके पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल के जवान की सतर्कता ने दोनों की जान बचा ली। पूरा घटनाक्रम स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। भिवानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर सवारी गाड़ी संख्या 54782 अपने निर्धारित ठहराव के बाद करीब 11 बजकर 25 मिनट पर रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने लगा, लेकिन अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। यात्री की गोद में उसका तीन साल का छोटा बच्चा भी था।हादसा बेहद भयावह था। यात्री और बच्चा ट्रेन के साथ घसीटने लगे। तभी ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बिना समय गंवाए दोनों को खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर बाहर निकाल लिया। बाद में पूछताछ में यात्री ने अपना नाम जतिन पुत्र पवन निवासी प्रेमनगर, जिला हांसी बताया। वह मनहेरू से भिवानी तक यात्रा कर रहा था। यात्री और उसका बच्चा पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। प्राथमिक उपचार की जरूरत नहीं पड़ी ऑपरेशन जीवन रक्षक के तहत रेसुब स्टाफ की सतर्कता से बची यात्री और बच्चे की जान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सुरक्षित कर ली गई है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया और लोकल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्री ने भी रेसुब स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा।। #newstodayhry @newstodayhry