Uncategorized
Trending

3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद स्विफ्ट कार सवार दो युवक काबू ।।

3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद स्विफ्ट कार सवार दो युवक काबू ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिंग थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे 9 पतली डाबर क्षेत्र से दो युवकों के कब्जा से हजारों रूपए का 3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान ईश्वर पुत्र महावीर सिंह व रणवीर सिंह पुत्र संजय कुमार निवासियान धनी बिलासपुर जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है । थाना प्रभारी ने बताया कि थाना की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे 9 गांव पतली डाबर क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस को सामने से एक स्विफ कार आती दिखाई दी। उक्त गाड़ी सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवकों काबू कर राजपत्रित अधिकारी के मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 3 किलो 668 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शरु की गई । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button