फरीदाबाद में आज तड़के छुट्टियों से एक दिन पहले स्कूल की दीवार टूटने और पड़ोसी की दीवार गिरने से हुआ हादसा।।
फरीदाबाद में आज तड़के छुट्टियों से एक दिन पहले स्कूल की दीवार टूटने और पड़ोसी की दीवार गिरने से हुआ हादसा।।

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा) :- फरीदाबाद में आज तड़के छुट्टियों से एक दिन पहले स्कूल की दीवार टूटने और पड़ोसी की दीवार गिरने से हुआ हादसा। हादसे में कमरे में पढ़ रहे हादसे में कमरे में पढ़ रहे 4 बच्चों को चोट लगने का समाचार है। घायल बच्चों को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है जिनमें से चार बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है वही स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जिस पड़ोसी की दीवार गिरने से आज यह हादसा हुआ है उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे। नजारा फरीदाबाद की भारत कॉलोनी के हंस मेमोरियल पब्लिक स्कूल का है जहां आज सुबह यह हादसा हुआ। दरअसल 25 तारीख से हरियाणा के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने वाला है। छुट्टियों से एक दिन पहले आज अंतिम दिन बच्चे पढ़ाई करने आए थे। बताया जाता है कि आज सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल के कमरे में पढ़ रहे बच्चों पर ऊपर से छठ टूटकर गिर गई और बच्चे पूरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी बच्चे नर्सरी क्लास के विद्यार्थी बताए जाते हैं। आनन फानन में बच्चों को पड़ोस के क्लीनिक उपचार के लिए ले जाया गया वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने घायलों को तुरंत फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। बच्चों के परिजनों का कहना है कि स्कूल के पीछे एक मकान बनाने का काम चल रहा था जिसने मकान बनाने में पूरी लापरवाही बरती और उसकी छत स्कूल की दीवार पर गिर गई। दीवार इस तरह गिरी की स्कूल का लेटर भरभरा कर नीचे पढ़ रहे बच्चों पर आ गिरा और बच्चे लहूलुहान हो गए। आनन फानन में स्कूल प्रबंधक आसपास के क्लीनिक में बच्चों को ले जाकर उपचार शुरू करवाया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने जल्द ही सभी घायल बच्चों को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल बच्चों की संख्या करीब 4 बताई जा रही है जिनमें से चार की हालत भी नाजुक है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पीछे बना रहे मकान की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है क्योंकि मकान बनाने वाले ने सुरक्षा के नियमों की पूरी तरह अनदेखी की। परी जिन्होंने बताया कि उनकी बेटी के सिर में कई टांके के आए हैं।। #newstodayhry @newstodayhry