Uncategorized
Trending

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।

करनाल – (सुभाष गुप्ता) :- जिला पुलिस थाना साइबर क्राइम करनाल की टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह मान की अध्यक्षता में की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र नफीस व आसिफ अली पुत्र अली हसन निवासी छपरौली, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।शिकायतकर्ता को आरोपियों ने मनी लॉन्ड्रिंग व फर्जी एफआईआर में फंसाने का भय दिखाकर उसकी पत्नी के बैंक खाते से 15 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम करनाल में मुकदमा नंबर 172 दिनांक 01/11/2025 धारा 318(4), 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां आरोपी आरिफ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी आसिफ अली का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता बारे जांच जारी है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button