Uncategorized
Trending

रोड़ी सब डिवीजन में एच एस ई बी वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के सभी वर्कर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।।

रोड़ी सब डिवीजन में एच एस ई बी वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के सभी वर्कर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- रोड़ी सब डिवीजन में एच एस ई बी वर्कर यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें यूनियन के सभी वर्कर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक में आज मुख्य उद्देश्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। वहीं 3 जून को होने वाली यूनिट डबवाली की बैठक को सफल बनाने के लिए भाग लेने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता कर रहे सब यूनिट प्रधान अमनिंदर सिंह ने सभी कर्मचारियों का बैठक में उपस्थित सभी के यहाँ पहुंचने पर धन्यवाद किया।जेई जगदीश चंद्र, जेई टेकचंद और एस ए कृष्ण ने यूनियन के कर्मचारियों और सीनियर कर्मचारियों ने भी अपने अपने विचार रखे। वहीं डयूटी दौरान सावधानी बरतने सहित भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुरक्षा उपकरणों के पूर्ण प्रयोग संबंधित सभी कर्मचारियों को अवगत करवाया। अंत में बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान अमनिंदर सिंह ने सभी कर्मचारियों से 3 जून को होने वाली यूनिट डबवाली की बैठक में भाग लेने का आह्वान किया। संदीप, हरदीप, संजय, भूपेंद्र, रणजीत, सुशील, राकेश, नरेश, मनमीत (सचिव) और अन्य उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button