Uncategorized
Trending

गुरुग्राम साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों के आरोपी काबू ।।

गुरुग्राम साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 राज्यों के आरोपी काबू ।।

गुरुग्राम – ( पायल शर्मा ) :- दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम साइबर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। ACP साइबर गौरव फौगाट HPS के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 28 मई 2026 को सेक्टर-37D की सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी के फ्लैट में रेड मारकर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदित्य चरखी दादरी, कपिल महेन्द्रगढ़, सन्नी चाहर आगरा और सूरज राजपूत मथुरा निवासी के रूप में हुई है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी reddyanna888 नाम के ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर बुकी आईडी से सट्टा चलाते थे सोशल मीडिया पर ऐड चलाकर लोगों को फंसाते थे गेम खेलने के लिए QR कोड पर पेमेंट ली जाती थी और बदले में गेमिंग ID में पॉइंट जोड़े जाते थे। आरोपियों को कुल रकम का 20% कमीशन मिलता था। इन्हें बैंक खातों की किट, सिम कार्ड और QR कोड व्हाट्सएप के जरिए एक अन्य व्यक्ति सप्लाई करता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 15 ATM कार्ड, 12 सिम कार्ड, 15 बैंक खातों की चेक बुक-पासबुक, 7 पेमेंट बॉक्स और वाई-फाई राउटर बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर दक्षिण में BNS और हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य साथियों और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button