Uncategorized
Trending

आंधी तूफान से लहंगेवाला 33 केवी बिजली घर की मुख्य सप्लाई के बिजली के करीब डेढ़ दर्जन खंभे टूटकर जमीन पर गिरे ,हुआ भारी नुकसान ।।

आंधी तूफान से लहंगेवाला 33 केवी बिजली घर की मुख्य सप्लाई के बिजली के करीब डेढ़ दर्जन खंभे टूटकर जमीन पर गिरे ,हुआ भारी नुकसान ।।

बड़ागुढ़ा – (गुरनैब दंदीवाल) :- सिरसा जिले में शनिवार दोपहर में अचानक मौसम ने करवट बदली। इस दौरान अलीकां से रंगा रोड पर तेज हवा के साथ आए आंधी-तूफान ने क्षेत्र में काफी उत्पात मचाया। लहंगेवाला 33 केवी बिजली घर को जाने वाली मुख्य 33 केवी लाइन के करीब बीस बिजली के खंभे गिर गए। खंभे और तारें टूटने से रंगा, लहंगेवाला व अनेक ढाणियों की बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। मिली जानकारी के अनुसार गांव अलीकां की सीमा क्षेत्र में गुरवंत सिंह व शेर सिंह की ढाणी से लेकर रंगा क्षेत्र में सरपंच कर्मजीत सिंह के खेतों में टेलां वाले रास्ते तक अलीकां-रंगा रोड किनारे करीब डेढ़ दर्जन 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली के खंभे जमीन पर गिरे, जबकि अन्य खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। तारें टूटकर जमीन पर गिरीं। गनीमत रही कि आंधी-तूफान और बारिश के चलते खंभे क्षतिग्रस्त क्षेत्र में मौके पर कोई नहीं था, अन्यथा यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। जानकारी मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए नुकसान का जायजा लिया और अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। इसके अलावा, कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी खंभों की लाइनों की जांच की जा रही है ताकि कहीं कोई फाल्ट या अन्य तकनीकी खराबी का पता लगाकर अन्य क्षेत्र में बिजली सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। शनिवार को आए आंधी-तूफान ने क्षेत्र में पेड़-पौधों सहित बिजली के खंभे, चादरों के शेड आदि को नुकसान पहुंचाया। वहीं अलीकां से पंजमाला रोड पर खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफर और खंभों का नुकसान हुआ।किसान मेवा सिंह, गुरसेवक सिंह, लखा सिंह, कर्मजीत सिंह, मक्खन सिंह, अजैव सिंह , भोला सिंह आदि ने बताया कि शनिवार को अचानक तापमान में आई गिरावट के साथ यहाँ पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, गर्मी से मुरझा रही फसलों को लाभ हुआ, वहीं बिजली के खंभे और शेड, पेड़ पौधों का भी नुकसान हुआ ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button