एएसपी आदर्श दीप सिंह ने सेवानिवृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।।
एएसपी आदर्श दीप सिंह ने सेवानिवृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन सिरसा के सामुदायिक केंद्र में आज सेवानिवृत्त होने वाले 6 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अपने परिवारजनों सहित उपस्थित रहे, जिससे समारोह भावनात्मक एवं यादगार बन गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्श दीप सिंह ने शिरकत की। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है, जिसमें त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की विशेष आवश्यकता होती है। एएसपी आदर्श दीप सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी सर्दी, गर्मी और बारिश जैसी हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई बार अपने परिवार से दूर रहकर भी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है, फिर भी वे पूरी ईमानदारी और लगन से अपने दायित्व निभाते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभव, ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग सामाजिक कार्यों में करते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्यशैली और ईमानदारी ही विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत बनाती है।इस अवसर पर ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मचंद, ई/उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, जोगिंदर सिंह, हवा सिंह, हंसराज एवं शेर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में डीएसपी मुख्यालय सुखबीर सिंह, जिला कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry