Uncategorized
Trending

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है ।।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है ।।

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा) :- फरीदाबाद में मस्जिद पर की गई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद गहराता जा रहा है। नूंह के विधायक आफताब अहमद ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं विधायक आफताब अहमद ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि वह कार्रवाई प्रभावित क्षेत्र का दौरा करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया। विधायक ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार के रवैये पर सवाल खड़े किए वहीं दूसरी तरफ कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन बंद करवा दिए गए थे। साथ ही दावा किया जा रहा है कि यदि किसी व्यक्ति ने कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी तो उसे वीडियो हटाने के लिए कहा गया जानकारी के अनुसार मस्जिद के साथ स्थित दो मकानों पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई। इसके अलावा मस्जिद से सटी राहुल कॉलोनी में पूरी रात पुलिस बल तैनात रहा और लगातार गश्त की जाती रही। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मस्जिद के आसपास आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही क्षेत्र में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी और किसी भी बाहरी व्यक्ति को मौके के आसपास नहीं जाने दिया गया।हालांकि प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए की गई है। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न पक्षों की ओर से अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button