इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह उन हजारों अध्यापकों के करीब 20 वर्षों के लंबे संघर्ष की जीत है ।।
इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह उन हजारों अध्यापकों के करीब 20 वर्षों के लंबे संघर्ष की जीत है ।।

पलवल – (निकुंज गर्ग) :- पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा गेस्ट अध्यापकों को नियमित करने के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किए जाने के बाद प्रदेशभर के अतिथि अध्यापकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में गेस्ट अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम के निवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम का धन्यवाद व्यक्त किया।इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह उन हजारों अध्यापकों के करीब 20 वर्षों के लंबे संघर्ष की जीत है, जिन्होंने लगातार अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और यदि किसी भी अध्यापक को अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने या किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, तो वह उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 12,700 से अधिक गेस्ट अध्यापकों को बड़ी राहत देते हुए सरकार को निर्देश दिया है कि वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीति के तहत दो माह के भीतर उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया पूरी की जाए।हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि जो शिक्षक पिछले लगभग 20 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें अस्थायी रूप से नहीं रखा जा सकता और न ही उन्हें जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किए जाने वाले स्पेयर पार्ट की तरह देखा जा सकता है। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि नियमितीकरण के बाद इन शिक्षकों को स्थायी कर्मचारियों की तरह सभी वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।इसके अलावा अदालत ने माना कि इन शिक्षकों की नियुक्ति निर्धारित प्रक्रिया, विज्ञापन, चयन समिति और मेरिट के आधार पर हुई थी, इसलिए इन्हें ‘बैक डोर एंट्री’ नहीं माना जा सकता। हाईकोर्ट के इस फैसले को प्रदेश के हजारों गेस्ट अध्यापकों के लिए ऐतिहासिक और राहत भरा निर्णय माना जा रहा है।। #newstodayhry @newstodayhry