PUNJAB
Trending

एएनसी स्टाफ डबवाली ने 07 ग्राम 130 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार आरोपी किया काबू।।

एएनसी स्टाफ डबवाली ने 07 ग्राम 130 मिलीग्राम हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार आरोपी किया काबू।।

डबवाली (शुभम कटारिया):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर के कुशल नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एएनसी स्टाफ डबवाली ने गांव गोरीवाला से हेरोइन सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एएनसी स्टाफ प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह की टीम ने नशा तस्करी की रोकथाम के संबंध में गांव गोरीवाला से संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया । नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 07.130 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिसके संबंध में उक्त शख्स आरोपी अरविंद कुमार के खिलाफ थाना शहर डबवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा । मामले की जांच जारी है और इस मामले में आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button