Haryana
Trending

शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।।

शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।।

ऐलनाबाद (कुलदीप मुंदलिया):- खंड के गांव मिठनपुरा की जागरूक समाजसेवी संस्था शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव के क्रिकेट स्टेडियम में फूलदार व छायादार के सैकड़ो पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी विनोद भांभू, पर्यावरण मंत्री नरेश रूहिल व ट्रस्ट के सचिव विनोद कुमार मुंगरिया ने बातचीत के दौरान कहा कि जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों से लगातार हम देखते आ रहे हैं गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं पिछले ही कुछ दिनों की अगर बात करें तो मेई महीने में पूरे हरियाणा में सिरसा जिला मे जहां पर तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को भी क्रॉस कर गया था। इस प्रकार की भयंकर गर्मी व बदल रहे इस वातावरण को देखते हुए हमें आने वाले इस खासकर मानसून के समय हमारे घर आसपास जहां भी सार्वजनिक जगह पर हम पौधे लगा सकते हैं वहां ज्यादा से ज्यादा पौधारौपण करे, ताकि पर्यावरण को हरा भरा व स्वच्छ रखा जा सके।इस मौके पर शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के पदाधिकारी समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी कुलदीप मुंदलिया,सुरजीत सिहं हैर, राकेश भांभू,दारा सिहं,डॉ आशीष कुलड़िया,सुनील तेतरवाल,प्रवीण पूनिया,विनोद छिंपा, प्रदीप सुथार सहित गांव के सैकड़ो युवा साथियों ने भाग लिया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button