सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने हेतु एसपी हिसार ने ली ट्रैफिक अधिकारियों की बैठक।।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने हेतु एसपी हिसार ने ली ट्रैफिक अधिकारियों की बैठक।।

हिसार (अमित कुमार) :- जिला पुलिस अधीक्षक हिसार ने आज यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू, सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स), यातायात जाम की समस्याओं तथा इनके स्थायी समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी हिसार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस एवं संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने ट्रैफिक स्टाफ को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लगातार जागरूक किया जाए। विशेष रूप से तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाना, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग करना, शराब पीकर वाहन चलाना तथा बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों पर सख्ती बरती जाए। बैठक में NHAI अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्गों पर संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइट, कट पॉइंट्स एवं अन्य सुरक्षा उपायों को और बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। एसपी हिसार ने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस, NHAI तथा आमजन के सहयोग से जिले में सड़क दुर्घटनाओं और यातायात समस्याओं में प्रभावी कमी लाई जा सकेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



