ताइक्वांडो सातवीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप में लडक़ी व लडक़ों के वर्ग मेंं हरियाणा ने जीते पांच गोल्ड मैडल।।
ताइक्वांडो सातवीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप में लडक़ी व लडक़ों के वर्ग मेंं हरियाणा ने जीते पांच गोल्ड मैडल।।

कलायत-(तरसेम सिंह):- कलायत उत्तराखंड में खेली गई ताइक्वांडो सातवीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप में सीनियर व जूनियर टीम हरियाणा पांच गोल्ड मैडल जीते । स्वर्ण पदक जीतने में सीनियर वर्ग की आशा सिंहमार व अंजली कोटड़ा शामिल है। जबकि जूनियर वर्ग में हिमांशु, हंस ढांडा व शिवम ने गोल्ड मैडल जीते। हरियाणा टीम मैनेजर सुमित कुमार व हरियाणा कोच मोनू ने बताया कि 6-7 जून को 7वीं यूथ नेशनल चैंपियनशिप हरिद्वार में हुई। इसमें हरियाणा, गुजरात चंडीगढ़, मणिपुर, दिल्ली व छत्तीसगढ़ सहित देश के 11 राज्य शामिल हुए। हरियाणा की बेटियों ने क्रमवार दिल्ली, चंडीगढ़ को हराया और फाइनल मैच में फाइनल मैच मेंं गुजरात को शिकस्त दी। लडक़ों ने चंडीगढ़ को पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मैडल पर हरियाणा का नाम लिखा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिस प्रकार लडक़े-लड़कियों ने हरियाणा का नाम देश में रोशन किया उससे हर कोई उत्साहित है। खास बात यह भी है कि सभी खिलाड़ी हरियाणा के कैथल जिले से संबंध रखते हैं। गुलियाना गांव की मेरटियल आर्टस ताइक्वांडो एकेडमी मेंं इन होनहारों ने प्रशिक्षण लिया। खिलाड़ी अपनी सफलता का श्रेय कोच मोनू को दे रहे हैं। इनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में वे निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए गोल्ड मैडल तक पहुंचे। हरियाणा टीम मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि खिलाडिय़ों ने यह साबित कर दिया है कि खेलों में एक न एक दिन वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने जा रहे हैं। पदक विजेता खिलाडिय़ों को जिला कैथल के साथ-साथ प्रदेश भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry




