बंद पड़े घर में घुसकर चोरी करने के मामले में फरार तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद ।।
बंद पड़े घर में घुसकर चोरी करने के मामले में फरार तीसरा आरोपी किया गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद ।।

डबवाली – ( पंकज गोदारा ):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में चौकी चौटाला पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । टीम ने गांव सकता खेड़ा में बंद पड़े घर में घुसकर बिजली के उपकरण व अन्य घरेलू सामान चोरी करने की वारदात में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया है । मनप्रीत सिंह मामले की जानकारी देते पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 26 मई 2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार जब शिकायतकर्ता अपने परिवार सहित काफी दिन से बाहर गई हुई थी । उस दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर में घुसकर बिजली के उपकरण व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया गया । जिस संबंध में थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो मामले में तत्परता दिखाते हुए चौकी चौटाला प्रभारी उप नि. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज जुटाकर, वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए दिनांक 28 मई 2026 को आरोपी गुरदेव सिंह को चोरीशुदा सिलाई मशीन सहित गिरफ्तार कर लिया । इसके उपरांत मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए चौकी चौटाला पुलिस टीम ने दिनांक 06 जून 2026 को वारदात में संलिप्त दूसरे आरोपी मनप्रीत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा घरेलू सामान भी बरामद कर लिया गया जो अब मामले की गहन जांच के दौरान तीसरे आरोपी कुलदीप उर्फ कीपा को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया गया है । आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry
