Haryana
Trending

हिसार पुलिस ने 13 गुमशुदा मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए ll

हिसार पुलिस ने 13 गुमशुदा मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाए ll

हिसार-(अमित कुमार ):-पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन आईपीएस के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए हिसार जिले की साइबर सुरक्षा शाखा ने मोबाइल गुम होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जुलाई माह के दुसरे सप्ताह में 13 शिकायतों का निपटारा कर गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद किए । पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने अपने कार्यालय में गुमशुदा मोबाइल फोन के असल मालिको को बुलाकर उन्हें मोबाईल फोन सौंपे ।@newstodayhry #newstodayhry पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला हिसार की साइबर सुरक्षा शाखा में मोबाइल गुम होने की शिकायत आती रहती है। जिसकी जांच करते हुए साइबर सुरक्षा शाखा प्रभारी PSI अमीत कुमार व उनकी टीम में मुख्य सिपाही मुकेश कुमार सहारण व सिपाही सुशील थाना उकलाना,सिपाही राहुल थाना मिलगेट, महिला सिपाही सुजाता थाना बरवाला,महिला सिपाही सुदेश थाना शहर हिसार ने 14 मोबाईल फोन की बरामदगी की है और उनके असल मालिक को मोबाईल सौंपे गए । जिनमें प्रिया निवासी सहाङवा ,आशिष निवासी पटोदी कंला,साहिल निवासी दोलतपुर,काला निवासी रतिया,जगमाल निवासी बुगाणा,सन्दीप निवासी भारत नगर हिसार, सुभाष चन्द्र निवासी नरवाना व अन्य । अपना फोन पाकर खुश हुए और हिसार पुलिस का तहदील से धन्यवाद किया । पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि इससे पब्लिक में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button