12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ll
12 बोतल अवैध देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन , जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 12 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है।
प्रभारी थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान हनुमान मंदिर, सातरोड़ चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक युवक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अचानक वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा, जिस पर पुलिस टीम को संदेह हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को रोककर पूछताछ की। @newstodayhry #newstodayhry
पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमित कुमार पुत्र जग्गू राय निवासी इंद्रा कॉलोनी, सातरोड़ खास, जिला हिसार के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में 12 बोतल देसी शराब (मार्का माल्टा मस्ती) बरामद हुई।
इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध हरियाणा आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना अर्बन एस्टेट, हिसार में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी तथा इसे किस उद्देश्य से रखा गया था।
एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। @newstodayhry #newstodayhry



