मोबाइल स्नैचिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार ll
मोबाइल स्नैचिंग का तीसरा आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली/सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशानुसार डबवाली पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ/स्पेशल स्टाफ की टीम ने मोबाइल एवं नकदी स्नैचिंग की वारदात का में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून 2026 को थाना शहर डबवाली में एक शिकायत प्राप्त हुई थी । शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने साथी के साथ लखुआना से शेरगढ़ रोड पर पैदल जा रहा था । इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की तथा उनके कब्जे से एक एप्पल मोबाइल फोन और कुछ नगदी छीनकर मौके से फरार हो गए। @newstodayhry #newstodayhry
शिकायत प्राप्त होने पर थाना शहर डबवाली में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई । एसपी जसलीन कौर के निर्देशानुसार मामले के शीघ्र खुलासे के लिए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ/स्पेशल स्टाफ की टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचना तंत्र तथा लगातार दबिश देकर महज 48 घंटे के भीतर दो आरोपियों सहजदीप व सुनील को काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया एप्पल मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त कड़ा व मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई ।
जो एवीटी स्टाफ व साइबर सेल डबवाली की तकनीकी व पेशेवर कार्यकुशलता के आधार पर टीम मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी सोना सिंह को काबू कर लिया । आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।
डबवाली पुलिस क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है । कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत डायल 112 व अपने नजदीकी पुलिस थाना, चौकी में दें, ताकि समय रहते प्रभावी एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। @newstodayhry #newstodayhry




