‘जिसने कांग्रेस की गोभी खोदी, वही दे रहा प्रवचन’ :– गोकुल सेतिया ll
'जिसने कांग्रेस की गोभी खोदी, वही दे रहा प्रवचन' :– गोकुल सेतिया ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने बिना किसी का नाम लिए पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जिसने कांग्रेस की गोभी खोदी, वही आज सबसे आगे बैठकर पार्टी को ज्ञान और प्रवचन दे रहा है।” गोकुल सेतिया का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और इसे पूर्व सांसद अशोक तंवर की ओर इशारा माना जा रहा है।
सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि कांग्रेस को कमजोर करने वाले लोग आज पार्टी के सबसे बड़े हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने समय में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया, वही अब संगठन और कार्यकर्ताओं को सीख देने में लगे हैं। सेतिया ने तंज कसते हुए कहा कि “जिसने कांग्रेस की गोभी खोदी, वो ही आगे बैठकर प्रवचन दे रहे हैं।” @newstodayhry #newstodayhry
हालांकि गोकुल सेतिया ने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज़ हैं। माना जा रहा है कि उनका इशारा कांग्रेस के पूर्व नेता और वर्तमान में भाजपा से जुड़े अशोक तंवर की तरफ था। बयान के बाद सिरसा की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।
फिलहाल गोकुल सेतिया के इस बयान पर जिस नेता की ओर इशारा माना जा रहा है, उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि हरियाणा की राजनीति में बयानों की यह जंग आने वाले दिनों में और तेज़ हो सकती है। अब देखना होगा कि इस बयान पर आगे क्या राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आती है। @newstodayhry #newstodayhry


