नशे के खिलाफ सिरसा पुलिस का बड़ा प्रहार, कार सवार युवक गिरफ्तार II
नशे के खिलाफ सिरसा पुलिस का बड़ा प्रहार, कार सवार युवक गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गांव बड़ागुढ़ा क्षेत्र से कार सवार युवक को 69 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बड़ागुढ़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बड़ागुढ़ा के नजदीक पंहुची तो सामने से कार में सवार एक नौजवान युवक आता दिखाई दिय। उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो गाड़ी अचानक बंद गई।पुलिस पार्टी ने शक के आधार कार सवार युवक हीरा सिंह पुत्र प्रगट सिंह निवासी बड़ागुढ़ा ,जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी सुभाष चंद्र की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्ज से 69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच बड़ागुढ़ा थाना को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry



