परमात्मा का नाम ही जीवन का सच्चा सहारा है:– स्वामी रमेश साहुवाला ll
परमात्मा का नाम ही जीवन का सच्चा सहारा है:– स्वामी रमेश साहुवाला ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-घर, राज्य और संपत्ति, माया बंधन, ईश्ट, मित्र, रिश्तेदार कोई भी हमारा सहायक नहीं होंगे बल्कि परमात्मा का नाम ही हमारे साथ चलेगा और राम नाम का गुण गाने से यमदुत भी हमें कष्ट नहीं पहुंचा सकते। इसलिए हमें हर वक्त हरि सिमरन में रहना चाहिए। यह शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय ध्यान मंदिर में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परमात्मा के बिना सब कामनाएं निरर्थक हैं तथा धन-दौलत, सोना-चांदी, सम्पत्ति सब मिट्टी के भाव की चीजें हैं। इसलिए हमें सुखपूर्वक गुरू को ग्रहण करना चाहिए और उसके द्वारा बताए गए गुरू मंत्र का जाप करना चाहिए तभी हमारा सोया हुआ भाग्य जाग जाएगा और हम चिंता मुक्त हो जाएंगे तथा हमारा भविष्य भी उज्जवल होगा और हमें हर कार्य में सफलता मिलेगी। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने कहा कि कुछ चीजें समीप जाने से बिना मांगे ही मिल जाती हैं जैसे कि अग्नि से गर्माहट, बर्फ से शीतलता और गुलाब से सुगन्ध। ईश्वर से भी कुछ मांगिये मत, बस निकटता बढ़ाईये, सब कुछ बिना मांगे मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि कभी उन चीजों के बारे में न सोचे जो ईश्वर से प्रार्थना करने के बाद भी नहीं मिलती बल्कि उन अनगिनत चीजों को देंखे जो बिना प्रार्थना के ईश्वर ने प्रदान की हैं। श्री साहुवाला जी ने कहा हैं कि मानव जीवन प्राप्त करने से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं मानवता को सार्थक करना। हमें धैर्य एवं शांति के साथ मानवता की कड़ी को जोड़ना हैं। हमेंशा ईश्वर का आभार मानें और अपने जीवन में अच्छी चीजों पर ध्यान केन्द्रित करते रहे जिससे विकास की और अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती रहें।
श्री साहुवाला ने कहा माया ने किसी का कार्य पूरा नहीं किया हैं बल्कि भक्तों को एक मात्र परमात्मा के नाम का ही सहारा होता हैं। इसलिए हमें काम, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या जैसे विकारों से दूर रहकर भगवान की याद में जीना चाहिए तभी हमें भगवान के दर्शन हो सकते हैं और सब मनोरथ पूरे हो सकते हैं। उन्होंने कहा जब मनुष्य के हृदय में प्रभु प्रकट हो जाता हैं तब हमारे सभी पाप नष्ट हो जाते हैं तथा हम भी प्रभु के रंग में रंग जाते हैं। @newstodayhry #newstodayhry




