Uncategorized
Trending

धौलपालिया स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण आयोजित ll

धौलपालिया स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब प्रशिक्षण आयोजित ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धौलपालिया में अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के प्रभावी संचालन एवं नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विन्द्र सिंह ने मास्टर ट्रेनर के रूप में विद्यालय के शिक्षकों को अटल टिंकरिंग लैब की कार्यप्रणाली, उपकरणों के उपयोग तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान कौशल विकसित करने संबंधी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि अटल टिंकरिंग लैब, अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग, भारत सरकार की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सीखने और नए प्रयोग करने का अवसर प्रदान करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि कुमार एवं एटीएल प्रभारी अतुल कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहा। इससे विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब के प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। अंत में प्रधानाचार्य एवं एटीएल प्रभारी ने इस उत्कृष्ट प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु शिक्षा विभाग तथा जिला विज्ञान समन्वयक मुकेश मेहता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button