आयकर अधिनियम 2025 से बदलेगी टैक्स व्यवस्था, हर्षित बंसल का बड़ा बयान ll
आयकर अधिनियम 2025 से बदलेगी टैक्स व्यवस्था, हर्षित बंसल का बड़ा बयान ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-आयकर अधिनियम 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन भारत की अर्थव्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रौद्योगिकी संचालित बनाएगा। ये शब्द संयुक्त आयकर आयुक्त श्री हर्षित बंसल आई.आर.एस. ने गत दिवस एक निजी होटल में आयकर बार एसोसिएशन द्वारा आयकर अधिकारी रोहताश सिंह की विदाई पार्टी में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथी डा.ए.कुमार, डी.सी.आई.टी. आई.आर.एस., आयकर अधिकारी सुभाष चन्द्र एवं आयकर अधिकारी सन्नी मित्तल थे जबकि अध्यक्षता आयकर एसोसिएशन के प्रधान अशोक गोयल साहुवाला एडवोकेट ने की। यह जानकारी आयकर बार एसोसिएशन के सचिव सी.ए. स्पर्श बांसल ने दी।
इस अवसर पर मुख्यातिथी आयकर आयुक्त श्री हर्षित बांसल ने कहा कि डिजिटल मंच, डेटा विशलेषण एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग से स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देने, कर आधार का विस्तार करने तथा कर दाता सेवाओं को और सशक्त बनाने का लक्ष्य हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से समय पर एवं सहीं आयकर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नए करदाताओं को औपचारिक कर व्यवस्था से जोड़ने में सहयोग देने की अपील की। @newstodayhry #newstodayhry
उन्होंने कहा कि उनका विश्वास हैं कि करदाताओं, कर सलाहकारों एवं आयकर विभाग के बीच विश्वास, सहयोग और तकनीक आधारित सहभागिता ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्त्वपूार्ण भुमिका निभाएंगे। उन्होंने सिरसा एवं फतेहाबाद क्षेत्र के सभी नागरिकों, करदाताओं एवं कर सलाहकारों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इस समारोह में अशोक गोयल साहुवाला, रमेश जायसवाल, स्पर्श बांसल, राज कुमार सिंगला, भागीरथ गुप्ता, सुरेन्द्र बंसल, रमेश साहुवाला, जय गोविन्द गर्ग, संजीव जैन, एस.एल. गोयल, आर.के.गर्ग, ईशु बांसल, हिमीज खन्ना, मोहित गुम्बर, परिक्षित गर्ग एवं अन्य एडवोकेट और सी.ए. उपस्थित थे। इस समारोह में सुरेन्द्र बंसल, संजीव जैन एवं रमेश साहुवाला ने अपने विचार रखें वहीं डा.ए.कुमार, रोहताश सिंह, सुभाष चन्द्र एवं सन्नी मित्तल ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व समारोह के मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त श्री हर्षित बंसल एवं अन्य अतिथियों का संस्था के प्रधान अशोक गोयल साहुवाला, भागीरथ गुप्ता, सुरेन्द्र बंसल, संजीव जैन एवं रमेश साहुवाला ने स्वागत किया। इस समारोह में सभी अतिथियों को मां के नाम का एक पौधा तथा स्मृति चिह्न सप्रेम भेंट करके उन्हें सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त श्री हर्षित बंसल आई.आर.एस. को शाॅल उढ़ाकर, पौधा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अंत में संस्था के प्रधान अशोक गोयल साहुवाला ने सभी का आभार व्यक्त किया। @newstodayhry #newstodayhry



